Lucknow News: पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से मना करने पर कर्मचारियों को पीटा
लखनऊ, अक्टूबर 29 -- Lucknow News: दुबग्गा में आईआईएम रोड स्थित पेट्रोल पंप पर स्कूटी में तेल डलवाने के दौरान युवकों को सिगरेट पीने से मना करना कर्मचारियों को भारी पड़ गया। दबंगों ने करीब दर्जन भर साथियों को बुलाकर पेट्रोल पंप पर धावा बोल दिया। कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। साथ ही पंप मैनेजर को उठाकर पटक दिया। मारपीट के बाद हमलावर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि सूचना के करीब एक घंटे बाद पुलिस आई। मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को तलाश कर रही है।
पेट्रोल पंप पर मारपीट आईआईएम रोड पर घैला पुल के पास प्रकाश पेट्रोल पंप के मैनेजर हेमंत पटेल ने बताया कि बुधवार रात करीब दो बजे तीन युवक स्कूटी में पेट्रोल डलवाने आए थे। तीनों युवक सिगरेट पी रहे थे। कर्मचारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.