लखनऊ, अगस्त 30 -- Lucknow News: लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी के खुर्दही बाजार में शनिवार देर शाम तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे पेट्रोल पंप कर्मी को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल कर्मी की ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। मृतक की पहचान रामचंद्र यादव (66) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बाराबंकी के हैदरगढ़ स्थित तिवारीपुर के रहने वाले थे। पिछले कुछ समय से वह खुर्दही बाजार में किराए पर रहकर पेट्रोल पंप पर नौकरी करते थे। चचेरे भाई राकेश ने बताया कि शनिवार शाम रामचंद्र ड्यूटी के लिए पैदल पेट्रोल पंप जा रहे थे। खुर्दही बाजार के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...