लखनऊ, नवम्बर 10 -- Lucknow News: गोसाईंगंज में एक पंप पर पेट्रोल भरवाने के बाद बिना नंबर की काली एसयूवी सवार अराजकतत्वों ने पंपकर्मी को टांगकर करीब 150 मीटर तक सड़क पर घसीटा। यह देख पंप के दूसरे कर्मचारी और राहगीर दौड़े। कुछ दूरी पर अराजकतत्वों ने एसयूवी से पंपकर्मी को धक्का दे दिया। घटना में पंपकर्मी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पंप पर हुई पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। गोसाईंगंज पुलिस ने काली एसयूवी सवार लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसयूवी पर हाईकोर्ट अधिवक्ता लिखा हुआ था। गोसाईंगंज के रहमत नगर में सैनिक ढाबे के पास जीएस फिलिंग पेट्रोल पंप है। इसके मैनेजर सुशील कुमार वर्मा ने गोसाईंगंज पुलिस को ब...