Lucknow News: पेज 3: डेढ़ लाख आबादी आज झेलेगी बिजली संकट
लखनऊ, जुलाई 24 -- Lucknow News: लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।राजधानी में शनिवार को पानदरीबा, गोमतीनगर, सआदतगंज, कपूरथला सहित कई इलाकों में बिजली गुल रहेगी। इस दौरान बिजली उपकेंद्र के फीडर व ट्रांसफार्मर में मरम्मत कार्य किया जाएगा। करीब डेढ़ लाख आबादी प्रभावित रहेगी।लेसा के जीटीआई उपकेंद्र सुबह सात बजे से 10 बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे पानदरीबा, नत्था चौराहा, लाटूश रोड सहित आसपास के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। गोमतीनगर के विश्वासखंड उपकेंद्र सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे विवेकखंड-2, विनयखंड-2 व तीन प्रभावित रहेगा। विपिनखंड उपकेंद्र के ताज होटल, यूपी दर्शन पार्क, गांधी सेतु में सुबह छह बजे से सुबह सात बजे तक बिजली बंद रहेगी।अपट्रॉन उपकेंद्र के एलडीए-1 फीडर सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगा। इससे बिहारीपुर, बावली चौकी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.