Lucknow News: पूर्व मंत्री धर्मवीर अशोक की बसपा में हो सकती है वापसी
लखनऊ, अगस्त 3 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता बसपा से निष्कासित पूर्व मंत्री धर्मवीर अशोक की पार्टी में जल्द वापसी हो सकती है। बुलंदशहर निवासी धर्मवीर अशोक की सोमवार को बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात होने और पार्टी में उनकी वापसी की चर्चा है। हालांकि बसपा ने अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है।बसपा सुप्रीमो ने अप्रैल में अनुशासनहीनता के आरोप में उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था। बसपा के संस्थापक कांशीराम के करीबी नेताओं में गिने जाने वाले धर्मवीर अशोक का पार्टी से बहुत पुराना नाता रहा है और उन्हें संगठन का लंबा अनुभव है। एमएलसी रहे धर्मवीर अशोक को बसपा सरकार में मंत्री बनाया गया था। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत बसपा अपने पुराने व अनुभवी नेताओं को भी जुटा रही है। बसपा सुप्रीमो ने रविवार को पूर्व सांसद व कोआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.