Lucknow News: पूर्व मंत्री गायत्री के खिलाफ थाने में महिलाओं का प्रदर्शन
लखनऊ, जुलाई 11 -- Lucknow News: सपा सरकार में खनन मंत्री रहे गायत्री प्रजापति और उनकी महिला साथी गुड्डा देवी समेत भूमाफियाओं के खिलाफ शनिवार दोपहर में महिलाएं सड़क पर उतर आईं। अधिक संख्या में महिलाएं सुशांत गोल्फ सिटी थाने में पहुंचीं और जमीन पर बैठ गईं। वहां योगी जी मदद करें... भूमाफियाओं और पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें... जैसे नारे लगाने लगीं। महिलाओं ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री व उनके पार्टनर परिवार के पुरुष सदस्यों को जबरन नशा कराकर अपने जाल में फंसाया और जमीनों का एग्रीमेंट करवा लिया है। अब उसे बेचा जा रहा है। महिलाओं ने करीब चार घंटे तक प्रदर्शन किया। पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने सोमवार को तहसील बुलाकर समाधान किए जाने का आश्वासन दिया। तब प्रदर्शन समाप्त हुआ। यह भी पढ़ें- Kausambi News: दान की गई भूमि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.