लखनऊ, सितम्बर 21 -- Lucknow News: पुलिस विभाग के बुनियादी ढांचे को लगातार मजबूत किया जा रहा है। राज्य सरकार ने विभिन्न जिलों में पुलिस के अनावासीय भवनों के निर्माण और जरूरी सुविधाओं के विकास के लिए 18.41 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में यह धनराशि संबंधित निर्माण कार्यों पर खर्च की जाएगी।

मथुरा पुलिस लाइन के निर्माण कार्य मथुरा पुलिस लाइन परिसर में पानी की निकासी के लिए नाला और 50 मीटर बाउंड्रीवाल समेत अन्य निर्माण कार्यों के लिए 2.08 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र की पुलिस चौकी बरौली के अनावासीय भवनों के निर्माण पर 1.25 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

बागपत और प्रतापगढ़ में परियोजनाएँ बागपत के थाना छपरौली परिसर में 32 क्षमता वाले हॉस्टल/बैरक और एक विवेचना कक्ष के निर्माण के ल...