लखनऊ, जुलाई 4 -- Lucknow News: वामा सारथी, उप्र. पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से पुलिस लाइन लखनऊ में पुस्तक मेला, रीडिंग रूम शुभारंभ व साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। पुलिस परिवारों के बच्चों, महिलाओं एवं युवाओं में अध्ययन की आदत विकसित करने, साहित्यिक अभिरुचि को प्रोत्साहित करने और सकारात्मक शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन वामा सारथी की अध्यक्ष व डीजीपी की पत्नी मीनाक्षी सिंह, कमिश्नर लखनऊ अमरेंद्र सेंगर की पत्नी श्वेता सेंगर और एडीजी सुरक्षा तरुण गाबा की पत्नी चारू गाबा ने किया। कार्यक्रम में पुस्तक मेला, रीडिंग रूम उद्घाटन, लेखक संवाद, साहित्यिक परिचर्चा, निबंध लेखन, क्रिएटिव राइटिंग, हैंडराइटिंग वर्कशॉप, ओपन माइक, एक्सटेम्पोर, कोलाज मेकिंग, क्विज प्रतियोगिता, विशेष ...