लखनऊ, सितम्बर 12 -- Lucknow News: निगोहां में शुक्रवार देर रात पुलिस की सतर्कता से कृषि उपकरण चोरी की घटना नहीं हो सकी। गश्त के दौरान कस्बा प्रभारी अनूप तिवारी की नजर पिकअप सवार चोरों पर पड़ी। उन्होंने चोरों का पीछा करना शुरू कर दिया। करीब 10 किमी. तक वह चोरों का पीछा करते रहे। पुलिस को पीछे आता देख आरोपी चोरी किया गया रोटावेटर सड़क पर छोड़कर वाहन समेत फरार हो गए। कस्बा निवासी राजेंद्र कृषि उपकरण का कारोबार करते हैं। उनके घर के बाहर कई कृषि यंत्र रखे थे। शुक्रवार देर रात पिकअप सवार चोरों ने एक रोटावेटर वाहन में लाद लिया और भागने लगे। इसी दौरान बाइक से गश्त कर रहे कस्बा प्रभारी अनूप तिवारी की नजर चोरों पर पड़ी। उन्होंने चोरों का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस को पीछा आते देख चोर रोटावेटर सड़क पर गिरा दिया। कस्बा प्रभारी ने चोरों का करीब 10 ...