लखनऊ, अगस्त 1 -- Lucknow News: काकोरी,(लखनऊ) संवाददाता। काकोरी क्षेत्र में चोरों ने पुलिस को सीधी चुनौती देते हुए पुलिस चौकी के ठीक सामने स्थित एक किराना व पान मसाला दुकान को निशाना बनाया। चोर दुकान से नकदी, कैमरा और अन्य सामान लेकर फरार हो गए, जबकि चौकी के सामने हो रही इस वारदात की भनक तक पुलिस को नहीं लगी। शनिवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार ने चोरी की जानकारी होते ही पुलिस को सूचित किया। क्षेत्र के बरकताबाद निवासी भारत चौरसिया मोहान रोड स्थित घूरघुरी तालाब पुलिस चौकी के सामने किराना और पान मसाले की दुकान चलाते हैं। उनके अनुसार शुक्रवार रात हमेशा की तरह दुकान बंद कर वे घर लौट गए थे। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: पश्चिमीवाला में परचून की दुकान में चोरी इसी दौरान देर रात अज्ञात चोरों ने गुमटी का ताला और पल्ला तोड़कर अंदर प्रवेश किया औ...