लखनऊ, नवम्बर 10 -- Lucknow News: ठाकुरगंज इलाके में चोरी के आरोप में पुलिस पूछताछ और प्रताड़ना से परेशान ट्रेवल्स कारोबारी के चालक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले उसने छह वीडियो बनाकर परिवार को भेजे। वीडियो में उसने दो महिलाओं पर चोरी का झूठा आरोप लगाकर फंसाने और पुलिसकर्मियों पर चौकी में गाली देने व एनकाउंटर की धमकी देने का आरोप लगाया। उसने पत्नी, बच्चों और परिवार से माफी मांगते हुए कहा कि उसने कुछ नहीं किया, लेकिन अब बेइज्जती और प्रताड़ना सहन नहीं कर पा रहा है। 12 लाख व जेवर चोरी का था आरोप यह भी पढ़ें- Lucknow News: पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ट्रेन के आगे कूदा, मौतचोरी के आरोप और परिवार का पक्ष ठाकुरगंज के लालबाग निवासी 38 वर्षीय मनीष देशराज उर्फ छोटू ट्रेवल्स में स्कार्पियो चलाते थे। उनकी पत्नी पिंकी और...