लखनऊ, सितम्बर 23 -- Lucknow News: लखनऊ, कार्यालय संवाददाता पुरानी पेंशन योजना से शामिल किए जाने के बावजूद नर्सिंग संवर्ग के 489 कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिला है। अभी शासनादेश से जारी नहीं हुआ है। राजकीय नर्सेस संघ ने विभागीय स्तर पर हुई देरी पर नाराजगी जताते हुए सभी पात्र कर्मचारियों के लिए जल्द शासनादेश जारी करने की मांग की है। संघ के महामंत्री अशोक कुमार के मुताबकि वर्ष 2005 से पहले निकाले गए विज्ञापन पर नियुक्त हुए नर्सिंग संवर्ग के 755 कर्मचारी पुरानी पेंशन के लिए पात्र हैं। इनमें से 266 कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी हो चुका है, जबकि 489 कर्मचारियों का मामला अभी लंबित है। अशोक कुमार ने 489 कर्मचारियों के लिए शीघ्र शासनादेश जारी कर पुरानी पेंशन योजना का लाभ सुनिश्चित करने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...