लखनऊ, अगस्त 13 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। पुराने स्टाम्प पेपर पर पुरानी तारीख में हिबा या पारिवारिक समझौता तैयार कर कोर्ट को गुमराह करने का प्रयास हुआ। आरोपियों ने वर्ष 2009 के सौ रुपए के स्टाम्प पेपर पर वर्ष 2013 का हिबा तैयार कर उसे कोर्ट में पेश किया। फर्जीवाड़ा सामने आने पर एडीएम वित्त एवं राजस्व के आदेश पर कैसरबाग पुलिस ने स्टाम्प विक्रेता, पिता पुत्र व गवाह समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

कानूनी कार्रवाई वकील शशांक शुक्ला ने बताया कि कोर्ट में वर्ष 2015 में एक वाद मो. इरफान बनाम राम कुमार शुक्ला व अन्य विचाराधीन है। 20 फरवरी 2013 का हिबा या पारिवारिक समझौता प्रस्तुत किया गया था। आरोप है कि उक्त दस्तावेज जाली होने के साथ ही पुरानी तारीख में तैयार किए गए थे। दस्तावेज वर्ष 2009 के सौ रुपए के स्टाम्प पेपर पर निष्पादित होन...