लखनऊ, अक्टूबर 23 -- Lucknow News: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शुक्रवार को सुरक्षा जांच के दौरान पुणे जा रहे यात्री रामनाथ यादव के पास से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। सीआईएसएफ ने पूछताछ के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। जांच के दौरान शस्त्र लाइसेंस दिखाने पर पुलिस ने उन्हें बिना कार्रवाई के छोड़ दिया, लेकिन इस बीच उनकी फ्लाइट छूट गई। इंदिरानगर निवासी रामनाथ यादव शुक्रवार दोपहर 01:35 बजे एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या (आईएक्स-1617) से पुणे जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान उनके पास से एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। सीआईएसएफ के जवानों ने कारतूस के संबंध में पूछताछ की, लेकिन संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने पर उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस की पूछताछ के दौरान रामनाथ यादव ने अ...