लखनऊ, अक्टूबर 31 -- Lucknow News: अंग प्रत्यारोपण में केवल सर्जरी सबकुछ नहीं होती, बल्कि ऑपरेशन से पहले और बाद में ट्रांसप्लांट एनेस्थीसियोलॉजिस्ट मरीज की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। देश में तेजी से बढ़ते अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रमों के बीच प्रशिक्षित विशेषज्ञों की भारी कमी है। देश में डीएम ट्रांसप्लांट एनेस्थीसिया की सिर्फ पांच सीटें हैं। अब पीजीआई ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन एवं क्रिटिकल केयर में डीएम कोर्स शुरू करेगा। ट्रांसप्लांट एनेस्थीसियोलॉजिस्ट की कमी दूर करने के उद्देश्य से शनिवार को पीजीआई में आयोजित पहले ट्रांसप्लांट एनेस्थीसिया मीट व कार्यशाला में देश भर से आए विशेषज्ञों ने अनुभव साझा किए। एनेस्थीसिया विभाग के वरिष्ठ डॉ. संदीप साहू ने बताया कि पीजीआई की यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और ट्रांसप्लांट एनेस्थीसिया टीम ने एम्स जोधपुर, ...