Lucknow News: पीजीआई गेट के पास फिर खराब हुई सिटी बस, यात्रियों ने किया हंगामा
लखनऊ, अगस्त 13 -- Lucknow News: इलेक्ट्रिक सिटी बसों का सफर धीरे-धीरे दैनिक यात्रियों के लिए आफत बनता जा रहा है। गुरुवार को मोहनलालगंज से दुबग्गा जा रही दुबग्गा डिपो की इलेक्ट्रिक बस सुबह रायबरेली रोड पर एसजीपीजीआई गेट के पास अचानक खराब हो गई। उमस भरी गर्मी में बीचरास्ते बस बंद होने से परेशान यात्रियों ने हंगामा किया तो आनन-फानन में दूसरी बस से यात्रियों को भेजा गया। जानकारी के अनुसार बस सुबह करीब साढ़े नौ बजे मोहनलालगंज से सवारियों को लेकर रवाना हुई थी। एसजीपीजीआई गेट से पहले बस अचानक रुक गई। चालक राजबहादुर ने बस को दोबारा स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण सफलता नहीं मिली। काफी देर तक बस खड़ी रहने से यात्रियों में नाराजगी बढ़ गई और कुछ लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ देर बाद दूसरी बस की व्यवस्था कर यात्रियों को उन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.