लखनऊ, अक्टूबर 10 -- Lucknow News: पीजीआई के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग को जल्द 18 नए डॉक्टर मिलेंगे। विभाग में डॉक्टरों की संख्या 60 होगी। साथ ही तीन नए डीएम कोर्स शुरू होंगे। बेहोशी के डॉक्टर बढ़ने से ऑपरेशन की संख्या बढ़ेगी। रोगियों के ऑपरेशन का इंतजार कम होगा। आईसीयू में रोगियों की देखभाल बेहतर होगी। ये जानकारी पीजीआई निदेशक डॉ. आरके धीमान ने शनिवार को एनेस्थीसिया विभाग के 39वें स्थापना दिवस समारोह कहीं। एनेस्थीसियालॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय धीराज ने कहा कि विभाग 39 साल पहले दो ऑपरेशन थिएटर से आरंभ हुए विभाग में अब 50 से अधिक ऑपरेशन थिएटर हैं। डॉ. सुजीत गौतम ने बताया कि अब एनेस्थीसिया टीम सिर्फ ऑपरेशन थिएटर में रोगियों को बेहोशी देने तक सीमित नहीं रहेगी। अब नया पेरिऑपरेटिव मेडिसिन मॉडल स्थापित किया जाएगा। इसमें ऑपरेशन से पहले से ले...