लखनऊ, अगस्त 19 -- Lucknow News: पीजीआई परिसर स्थित हुदहुद झील में बुधवार सुबह हजारों मछलियां मृत अवस्था में उतराती हुईं दिखी। झील से तेज दुर्गंध आ रही थी। संस्थान के कुछ कर्मचारियों ने मरी हुई मछलियों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इससे संस्थान में हड़कंप मच गया। संस्थान प्रशासन हरकत में आया। जिम्मेदारों ने मौके पर पहुंचकर कर्मियों व श्रमिकों से मृत मछलियों को झील से बाहर निकलवाया। संस्थान के कर्मचारियों ने झील में जहरीली दवा व रसायन डालने की आंशका जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। हालांकि संस्थान प्रशासन इन आरोपों को निराधार बताया है। पीजीआई के परिसर में करीब 500 मीटर की कृत्रिम हुदहुद झील है। कर्मचारियों ने बताया कि पिछले पांच दिन से लगातार मछलियां मर रही थीं, लेकिन बुधवार सुबह झील के आसपास तेज दुर्गंध आ रही...