लखनऊ, नवम्बर 7 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 में 1,15,616 लाभार्थियों के दूसरी किस्त का Rs.1,156.16 करोड़ रुपये जारी कर दिया गया है। प्रत्येक लाभार्थी को एक-एक लाख रुपये मिलेंगे।नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि इससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को अपने पक्के मकान निर्माण को आगे बढ़ाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि वे प्राप्त धनराशि का उपयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप करें तथा निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कर तीसरी किस्त के रूप में Rs.50 हजार की धनराशि प्राप्त करने की पात्रता सुनिश्चित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...