लखनऊ, जुलाई 18 -- Lucknow News: सरोजनीनगर, संवाददाता। सरोजनीनगर इलाके में शनिवार सुबह पिकअप की टक्कर से साइकिल समेत पीएसी जवान जय प्रकाश राय (56) उसमें फंस गए। करीब 20 मीटर तक साइकिल समेत घिसटते चले गए। उन्हें गंभीर चोट आई है।32वीं वाहिनी पीएसी परिसर में हेड कांस्टेबल जयप्रकाश राय परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार सुबह आठ बजे मॉर्निंग वॉक से वह घर लौट रहे थे। कानपुर रोड पर 32वीं वाहिनी पीएसी के पास सड़क पार करते समय सरोजनी नगर की ओर से कृष्णा नगर जा रहे तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि हेड कांस्टेबल साइकिल समेत पिकअप के नीचे फंस गए और करीब 20 मीटर तक घिसटते चले गए। हादसा देख आसपास मौजूद लोगों और ट्रैफिक पुलिस वालों ने शोर मचाकर पिकअप को रुकवाया। तब हेड कांस्टेबल को पिकअप के नीचे से मशक्कत कर निकाला। लहू...