लखनऊ, जुलाई 17 -- Lucknow News: सरोजनीनगर,संवाददाता। बंथरा थाना क्षेत्र के लोनहा गांव में गुरुवार शाम नगर पंचायत बंथरा के नामित पार्षद संजय उर्फ राहुल के साथ मारपीट और बंधक बनाने का मामला सामने आया है। रामचौरा निवासी संजय ने लोनहा गांव के चमका यादव, उसके भाई और 2-3 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।संजय उर्फ राहुल के अनुसार गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे उन्हें सूचना मिली कि राजीव और राज का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना पर वह लोनहा गांव पहुंचे। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद चमका यादव, उसका भाई और अन्य लोग उन्हें पकड़कर एक घर के अंदर ले गए और बंधक बना लिया। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनके साथ गाली-गलौज की। कनपटी पर अवैध असलहा लगाकर मोबाइल छीन लिया ताकि वह किसी से संपर्क न कर सकें। इसके बाद उनके साथ मारपीट क...