Lucknow News: पार्क से हटाया गया पूर्व पार्षद का कब्जा
लखनऊ, जुलाई 14 -- Lucknow News: नगर निगम ने मंगलवार को सर्वोदय नगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री पार्क में बने एक कक्ष से पूर्व पार्षद मनोज अवस्थी का कब्जा हटवा दिया। पुलिस बल की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई के दौरान काफी देर तक हंगामा और बहस होती रही। हालांकि अधिकारियों ने सख्ती दिखाते हुए कक्ष को खाली करा लिया गया। बताया जाता है कि पूर्व पार्षद मनोज अवस्थी ने पार्क परिसर में बने कक्ष में अपना कार्यालय संचालित कर रखा था। नगर निगम का दावा है कि यह सार्वजनिक पार्क की संपत्ति है और इस पर किसी व्यक्ति या संगठन का कब्जा नहीं हो सकता। इस मामले को लेकर पिछले महीने हुई एक बैठक में अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन और मनोज अवस्थी के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई थी। उस दौरान अपर नगर आयुक्त ने स्पष्ट कहा था कि पार्क की भूमि और भवन को हर हाल में खाली कराया जाएगा。 यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.