लखनऊ, जुलाई 16 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। उत्तराखंड समाज ने गुरुवार को पारंपरिक रीति- रिवाज और वैदिक विधि- विधान से उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला मनाया। कल्याणपुर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हरेला की प्रतिष्ठा व पूजा-अर्चना के साथ हुआ। समाज की बुजुर्ग महिलाओं ने पारंपरिक रीति के अनुसार बच्चों और बड़ों के सिर पर हरेला रखकर मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर पारंपरिक हरेला गीत जी रया, जागि रया... गाकर सभी के सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। साथ ही पारंपरिक झोड़ा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति भी दी गई। सभी लोगों को करीब 150 पौधे भेंट किए गए और अधिक से अधिक पौधरोपण करने का संकल्प दिलाया गया। यह भी पढ़ें- Bijnor News: हरेला पर्व मनाया, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पौधारापेण किया वहीं एक दूसरे को हरेला पर्व की श...