लखनऊ, अगस्त 16 -- Lucknow News: लखनऊ इंस्टीट्यूट फॉर फर्टिलिटी एंड एंडोस्कोपी में डॉक्टरों की टीम ने बलरामपुर निवासी महिला के शरीर से करीब पांच किलोग्राम का बड़ा ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाल दिया। जटिल सर्जरी को विशेषज्ञों ने पूरी सावधानी और चिकित्सकीय दक्षता के साथ अंजाम दिया। सर्जरी के दौरान डॉ. विभोर, डॉ. दीप्ति, डॉ. विवेक और शैलेश समेत सर्जरी टीम मौजूद रही। डॉ. विभोर ने बताया कि ट्यूमर का आकार काफी बड़ा होने के कारण ऑपरेशन चुनौतीपूर्ण था। ऑपरेशन के दौरान आसपास के अंगों को नुकसान से बचाने के लिए विशेष सावधानियां बरती गईं। टीम के समन्वित प्रयास से ट्यूमर को सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया।ऑपरेशन के बाद महिला की हालत स्थिर है और वह पहले की अपेक्षा बेहतर महसूस कर रही हैं। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मरीज को चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है। डॉक्टर...