लखनऊ, सितम्बर 24 -- Lucknow News: सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में निर्माणाधीन मकान की पहली मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मूल रूप से सीतापुर के गुरेला गांव निवासी लाला राम (36) भाई अशोक के साथ सेवई गांव में एक मकान में 10 दिन से मजदूरी कर रहे थे। भाई अशोक ने बताया कि बुधवार रात लाला राम शराब के नशे में बाथरूम के लिए उठे। इसी दौरान पहली मंजिल से नीचे गिर गए। आवाज सुनकर अशोक ने देखा तो वह जमीन पर पड़ा था। उसे पीजीआई ट्रामा-2 ले जाया गया, जहां गुरुवार शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के पांच बेटियां और एक बेटा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...