लखनऊ, अक्टूबर 29 -- Lucknow News: लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी के ऐसे उच्च प्राथमिक स्कूल जहां पर 100 से अधिक छात्र हैं वहां पर प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग को बढ़ावा दिया जाएगा। विज्ञान की पढ़ाई छात्र प्रोजक्ट बनाकर आसानी से कर सकेंगे। अब स्कूल शिक्षा महानिदेशालय की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि स्कूलों के शिक्षकों को इसके लिए प्रशिक्षित किया जाए। विशेषज्ञों की मदद से शिक्षकों को प्रोजेक्ट तैयार कर किस तरह आसान ढंग से छात्रों को पढ़ाना है, इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी। जिला स्तरीय ट्रेनिंग जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्रों (डायट) में आयोजित की जाएगी। प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक उच्च प्राथमिक स्कूलों में प्रोजेक्ट आधारित लर्निंग को बढ़ावा देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...