लखनऊ, अगस्त 10 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददातापरिवहन विभाग ने मिशन आरोही के तहत अनधिकृत यात्री वाहनों और ओवरलोड माल वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की है। परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह के निर्देश पर चिन्हित संभागों में पांच से आठ अगस्त तक चार दिवसीय विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया।परिवहन आयुक्त आशुतोष निरंजन के अनुसार यात्री और माल वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही में विभिन्न अभियोग में कुल 3,899 वाहनों का चालान किया गया और 862 वाहनों को जब्त कराया गया। अभियान के तहत चार दिनों में लगभग 4.42 करोड़ रुपये बकाया राजस्व/कर और जुर्माने की वसूली की गई। अभियान के नोडल अधिकारी अपर परिवहन आयुक्त प्रवर्तन केडी सिंह गौर के निर्देशन में कानपुर, प्रयागराज, झांसी, बांदा, आगरा और लखनऊ संभाग के प्रवर्तन अधिकारियों ने यह कार्रवाई सुन...