लखनऊ, अगस्त 22 -- Lucknow News: हजरतगंज में शनिवार को गांधी प्रतिमा, परिवर्तन चौक और दारुल शफा के पास युवा कांग्रेस, निजी संगठन के धरना-प्रदर्शन और संत समाज के शांति मार्च के कार्यक्रम थे। पूर्व से नियोजित कार्यक्रमों के बावजूद ट्रैफिक विभाग की ओर से डायवर्जन प्लान जारी नहीं किया गया। इसका खामियाजा वाहन चालकों को जाम में फंसकर भुगतना पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे परिवर्तन चौक पर प्रदर्शनकारी जुटने लगे। बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद किए जाने से देखते ही देखते वाहनों की कतारें हनुमान सेतु, लविवि होते हुए आईटी चौराहे तक पहुंच गईं। उमस भरी गर्मी में राहगीर, स्कूली बच्चे, बाइक और कार सवार परेशान रहे। यह भी पढ़ें- युथ कांग्रेस ने गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग पर किया प्रदर्शन प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प के बाद आईटी चौराहा, हनु...