Lucknow News: पत्नी से झगड़ा करने के बाद कारपेंटर ने लगाई फांसी
लखनऊ, जुलाई 13 -- Lucknow News: लखनऊ। जानकीपुरम के रामलीला मैदान माड़ियांव गांव निवासी कारपेंटर आनंद वर्मा (40) ने रविवार देर शाम पत्नी मोनिका झगड़ा करने के बाद फांसी लगा ली। कुछ देर बाद पत्नी बुलाने गई तो कमरा अंदर से बंद था। कमरे में लगी खिड़की से देखा कि पति दुपट्टे से पंखे फंदे से लटक रहे थे। यह देखकर पत्नी चीख पड़ी। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा और शव को फंदे से नीचे उतारा। तबतक आनंद की सांसे थम चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Mau News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.