लखनऊ, अगस्त 10 -- Lucknow News: अजीटन खेड़ा में पत्नी ने शराब पीने के लिए रुपए नहीं दिए तो नाराज किसान शिवबरन यादव (50) नशे में रविवार देर रात गांव में हाईटेंशन लाइन के टॉवर पर चढ़ गया। इससे गांव में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस, दमकल और एसडीआरएफ की टीम ने किसान को नीचे उतारने का प्रयास किया। करीब सात घंटे बाद किसान को सकुशल नीचे उतारा गया। इस दौरान दो घंटे 220 ट्रांसमिशन की लाइन बाधित रही।काकोरी इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि किसान शिवबरन शराब पीने का आदी है। रविवार शाम पत्नी से शराब पीने के लिए रुपए मांगे। पत्नी ने शराब के लिए रुपए देने से मना कर दिया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: पत्नी ने शराब के रुपए नहीं दिए तो टॉवर पर चढ़ा इससे नाराज होकर रात नौ बजे शिवबरन हाईटेंशन विद्युत टॉवर पर चढ़कर चिल्लाने लगा। किसान को टॉवर पर ...