लखनऊ, अक्टूबर 23 -- Lucknow News: मोहनलालगंज। संवाददाता मोहनलालगंज के एक गांव में रहने वाली युवती ने पति पर पड़ोस में रहने वाली पत्नी से अवैध सम्बंध होने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। पत्नी का आरोप है कि पति का विरोध करने पर उसे कमरे में बंद कर बेल्ट से पीटा गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।एक गांव में रहने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि उसके पति के अवैध सम्बंध उसके घर के सामने रहने वाली युवती से है। इसके चलते युवती व उसका पति उसे आए दिन प्रताड़ित करते रहते है। सोमवार देर शाम पति ने उसे कमरे में बंद कर बेल्ट से पिटाई कर दी। पीड़िता भाग कर मायके गई। हजरतगंज में महिला थाने पर शिकायत की जिसके बाद मोहनलालगंज पुलिस ने आरोपी पति व पड़ोस में रहने वाली महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...