Lucknow News: पति के साथ बाइक पर जा रही महिला से पर्स लूट
लखनऊ, सितम्बर 17 -- Lucknow News: बेखौफ बदमाशों ने पति संग बाइक से जा रही महिला का पर्स छीन लिया। पीड़ित ने बताया कि पर्स में मंगलसूत्र समेत करीब एक लाख रुपये के जेवरात, मोबाइल फोन, पांच हजार रुपये नगद और दवा रखी थी। आरोप है कि पुलिस ने 24 घंटे तक घटना को दबाए रखा और दबाव बनने पर छिनैती की एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पीड़ित ठाकुरगंज निवासी पंकज गौतम ने बताया कि वह मंगलवार रात आठ बजे पत्नी पम्मी और बच्ची संग बाइक से ससुराल पीपर गांव नेवादा जा रहे थे। अटारी गांव के पास पल्सर बाइक सवार युवक ने पम्मी का पर्स छीन लिया और भाग निकले। पीड़ित ने फौरन पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़ित से पूछताछ की और थाने ले आई। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने पुलिस को लिखित में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेने के 24 घंटे बाद भी मामला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.