लखनऊ, अक्टूबर 13 -- Lucknow News: विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि स्वर्गीय पं. नारायण दत्त तिवारी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक संस्था और एक युग थे। वे विकास की आधारशिला रखने वाले ऐसे राजनेता थे, जिनका संपूर्ण जीवन समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित रहा।

पं. तिवारी का विकास और प्रशासनिक योगदान विधानसभा अध्यक्ष मंगलवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पं. नारायण दत्त तिवारी जन्म शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने की। सतीश महाना ने कहा कि पं. नारायण दत्त तिवारी की योग्यता और प्रशासनिक क्षमता का वर्णन शब्दों में करना कठिन है। प्रदेश का शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो उनके व्यक्तित्व से परिचित न हो। उन्होंने उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के मुख्य...