लखनऊ, सितम्बर 4 -- Lucknow News: बलरामपुर, संवाददाता। पंचायतों के वित्तीय अभिलेखों और विकास कार्यों की प्रगति को लेकर शुक्रवार को एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत सचिवों की बैठक हुई। जिला पंचायत राज अधिकारी अशोक कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंचायतों के ऑडिट, ओएसआर खाता, विविध खाता और ई-ग्राम स्वराज के माध्यम से जीएसटी व टीडीएस भुगतान की स्थिति की समीक्षा की गई। अधिकारियों से सभी बिंदुओं की अद्यतन रिपोर्ट मांगी गई। जिला पंचायत रिसोर्ट सेंटर सभागार में हुई बैठक में जिले के सभी सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) और ग्राम पंचायत सचिव शामिल हुए। बैठक में पंचायतों के वित्तीय खातों के संचालन और अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति पर जानकारी ली गई। ऑडिट से संबंधित कार्यों की प्रगति के साथ ही ओएसआर और विविध खातों के संचालन की भी पड़ताल की गई。

ई-ग्राम स्वराज...