लखनऊ, अक्टूबर 14 -- Lucknow News: लखनऊ, विशेष संवाददाताशासन ने सात आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है, इनमें आगरा व आजमगढ़ के सीडीओ भी शामिल हैं।चिकित्सा, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग विशेष सचिव धीरेंद्र सिंह सचान को पंचायती राज विभाग का निदेशक बनाया गया है। इसके अलावा आजमगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) राकेश कुमार पटेल को विशेष सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य व परिवार कल्याण, मुजफ्फरनगर के सीडीओ कंडारकर कमलाकिशोर देशभूषण को सीडीओ आजमगढ़ तथा आगरा मंडल के अपर आयुक्त राजेश कुमार को विशेष सचिव नगरीय रोजगार व गरीबी उन्मूलन विभाग के पद पर तैनाती दी गई है। आगरा की सीडीओ प्रतिभा सिंह को अपर आयुक्त आगरा मंडल तथा कानपुर देहात के एडीएम (प्रशासन) अमित कुमार को सीडीओ आगरा बनाया गया है। यह भी पढ़ें- यूपी में 7 आईएएस अफसरों के तबादले, आगरा और आजमगढ़ के ...