लखनऊ, अक्टूबर 27 -- Lucknow News: ​लोक निर्माण विभाग ने 50 हजार किमी से ज्यादा सड़कें गड्ढामुक्त की घटिया निर्माण सामग्री इस्तेमाल करने वाली एजेंसियों के खिलाफ होगी कार्रवाई प्रमुख सचिव ने की समीक्षा, धीमी प्रगति वाले विभागों को दी कार्रवाई की चेतावनी ​लखनऊ, विशेष संवाददाता

सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने की प्रगति बरसात बाद सड़कों को गड्ढामुक्त (मोटरेबल) बनाने में मंडी परिषद, पंचायती राज तथा सिंचाई विभाग ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। इन विभागों ने अपनी 25 प्रतिशत सड़कें भी दुरुस्त नहीं की। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव अजय चौहान ने सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने की दिशा में हुए कार्यों की समीक्षा की तो विभागों की कलई खुल गई। धीमी प्रगति वाले विभागों को चेतावनी देते समय से काम पूरा करने का निर्देश दिया। प्रमुख सचिव ने घटिया निर्माण सामग्री इस्ते...