लखनऊ, सितम्बर 14 -- Lucknow News: लखनऊ। जानकीपुरम सेक्टर-जे स्थित पंचवटी पार्क में सोमवार सुबह युवक का शव नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस के मुताबिक शव को उतारकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सेक्टर-जे निवासी रवि अवस्थी (25) के रूप में हुई है। वह नाजा मार्केट में कंप्यूटर की दुकान पर काम करता था। परिवार में पिता अरविंद अवस्थी, मां और बड़ा भाई अमित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...