लखनऊ, अक्टूबर 2 -- Lucknow News: गोंडा। नौ दिनों से बिजली सप्लाई नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीणों का गुस्सा गुरुवार देर रात फूट पड़ा। गोंडा-लखनऊ हाईवे पर चौपाल सागर के पास सैकड़ों ग्रामीणों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया। बारिश और तेज हवा थमे कई दिन बीतने के बाद भी शहर से सटे मोकलपुर, नगरा, मसौली, हारीपुर समेत करीब 10 गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों और जेई से शिकायत की, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला। बिजली न आने से पेयजल संकट गहरा गया है, बच्चों की पढ़ाई बाधित है और मोबाइल चार्ज न होने से संपर्क टूट गया है। गुस्साए ग्रामीणों ने रात करीब साढ़े दस बजे हाईवे पर मोटरसाइकिलें खड़ी कर यातायात रोक दिया। करीब डेढ़ घंटे तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही, जिससे गोंडा-लखनऊ आने-जाने वाले यात्रियों को भारी ...