लखनऊ, सितम्बर 8 -- Lucknow News: नौकरी से हटाए जाने के विरोध में सफाई कर्मचारियों ने सोमवार को पहले फैज़ुल्लागंज और बाद में नगर निगम मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप था कि वे कार्यदायी संस्था के माध्यम से सफाई कार्य कर रहे थे, लेकिन नई व्यवस्था में उन्हें लखनऊ स्वच्छता अभियान कंपनी में काम का अवसर नहीं दिया जा रहा है। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें हर महीने केवल छह से आठ हजार रुपये वेतन मिलता है, जबकि नगर निगम की ओर से संबंधित संस्था को प्रति कर्मचारी करीब साढ़े बारह हजार रुपये का भुगतान किया जाता है। उनका आरोप है कि उन्हें पूरा वेतन नहीं मिल रहा और अब रोजगार भी छिनने की स्थिति बन गई है।नाराज कर्मचारियों ने फैज़ुल्लागंज में झाड़ू और पंजा लेकर जोरदार प्रदर्शन किया तथा अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इसके ...