Lucknow News: नौकरियों के अवसरों, व्यक्तित्व व पेशेवर कौशल का महत्व बताया
लखनऊ, जुलाई 6 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। खुन खुन जी गर्ल्स पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप छात्राओं के व्यक्तित्व विकास और रोजगार कौशल को मजबूत करने के लिए नंदी फाउंडेशन की ओर से एक सप्ताह का निःशुल्क एम्प्ल़ॉयबिलिटी एंड डोमेन स्किल्स ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू किया गया। यहां पहले दिन फाउंडेशन के समन्वयक सुनीत कुमार ने छात्राओं को प्रशिक्षण के मकसद, नौकरियों के अवसरों और व्यक्तित्व व पेशेवर कौशल के महत्व के बारे में बताया। इस एक सप्ताह के प्रशिक्षण में छात्राओं को संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास, पेशेवर प्रस्तुति, साक्षात्कार की तैयारी, डिजिटल साक्षरता, वित्तीय जागरूकता, टीम वर्क, नेतृत्व क्षमता और समय प्रबंधन जैसी जरूरी दक्षताओं का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Patna News: अरविंद महिला : छात्राओं को म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.