लखनऊ, अगस्त 14 -- Lucknow News: सड़क पर नो पार्किंग में गाड़ियों की पार्किंग करना महंगा पड़ेगा। क्योंकि सड़क पर ट्रैफिक जाम की वजहों बने अवैध पार्किंग पर विशेष निगरानी की जा रही हैं। गुप्त कैमरे से निगरानी में सड़क पर वाहन पार्क करते ही मौके पर रेसर पहुंचकर मोबाइल से फोटो खींचकर चालान काटेंगे। पहली बार चालान पर 500 रुपये इसके बाद चालान पर 1500 रुपये जुर्माना देना होगा। यह अभियान शहर के प्रमुख चौराहों के आसपास शुरू किया गया है। इनमें कोर्ट के निर्देश पर कमता और पॉलीटेक्निक चौराहा क्षेत्र के अलावा आलमबाग, अहिमामऊ, कैसरबाग जैसे प्रमुख चौराहे और तिराहे शामिल किए हैं। जहां अक्सर सड़क पर वाहनों की पार्किंग से ट्रैफिक जाम लगता है। डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बताया कि उच्च न्यायालय, खंडपीठ लखनऊ द्वारा अयोध्या मार्ग पर विशेष रूप से पॉलीटेक्निक,...