Lucknow News: नैमिष नगर से आईआईएम रोड के मध्य ग्रीन कॉरिडोर का निर्माण शुरू
लखनऊ, अक्टूबर 15 -- नैमिष नगर तक ग्रीन कॉरिडोर का विस्तार Lucknow News: किसान पथ से आईआईएम रोड के मध्य आकार ले रहा ग्रीन कॉरिडोर अब सीधा नैमिष नगर से कनेक्ट होगा। इसके लिए आईआईएम रोड (घैला पुल) से नैमिष नगर के बीच 9.9 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर रूट का काम 53 करोड़ रुपये की लागत से शुरू हो गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने गुरुवार को स्थल निरीक्षण करके विकास कार्यों का जायजा लिया। इसके अंतर्गत 24 मीटर चौड़ी बंधा रोड व लिंक रोड निर्मित की जाएगी। इससे बड़ी आबादी को सुगम यातायात के लिए मुख्य मार्ग उपलब्ध होगा। एलडीए ने नैमिष नगर योजना के ब्रह्म खण्ड व भूमि खण्ड (फेज-1 एवं 2) में कुल 1673 भूखण्डों के लिए पंजीकरण खोला हुआ है। जिसके दृष्टिगत इन दोनों सेक्टरों में तेजी से विकास कार्य कराये जा रहे हैं। निरीक्षण के दौरान एलडीए उपाध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.