Lucknow News: नुक्कड़ नाटक व संवाद के जरिए चलाया भिक्षावृत्ति उन्मूलन अभियान
लखनऊ, जुलाई 17 -- Lucknow News: भिक्षावृत्ति उन्मूलन और पुनर्वास अभियान के तहत बदलाव संस्था की ओर से शहर में 21 दिनों से चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान का शुक्रवार को समापन हुआ। इस दौरान दरगाह हजरत अब्बास, रुस्तमनगर, चरक चौराहा, चौक, नक्खास चौराहा पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति हुई। संस्था के संस्थापक शरद पटेल ने बताया कि हम केवल भिक्षावृत्ति को नहीं, बल्कि उसके प्रति समाज के नजरिए को भी बदलना चाहते हैं। इस अभियान की सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि नुक्कड़ नाटक की टीम में ऐसे साथी भी शामिल थे, जो कभी स्वयं भिक्षावृत्ति से जुड़े थे। नुक्कड़ नाटक टीम में मोहित भारती, हीना, नेहा, रामजी वर्मा, अंकित नागर, मानस, सोनू झा और नरेंद्रदेव यादव शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.