लखनऊ, अगस्त 9 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा संचालित 'आपका विधायक, आपके द्वार' अभियान के तहत जनसुनवाई शिविर रविवार को दुर्गापुरी क्षेत्र के नीलमथा गांव में आयोजित किया गया। विधायक की टीम द्वारा राजेंद्र शुक्ला, सुरेंद्र कुमार शाही व ज्ञान कुमारी थापा के आयुष्मान कार्ड को तुरंत बनवाकर उन्हें प्रदान भी किया गया। इस अवसर पर आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 70 लोगों का परीक्षण किया गया। इनमें से 69 जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके साथ ही गांव की शान पहल के तहत गांव के मेधावी छात्र-छात्राओं भानु प्रताप मौर्य, तन्वी, आरुषि त्रिपाठी व रिद्धि को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया। गांव में 190वें बॉयज यूथ क्लब का गठन भी किया गया।

हि...