Lucknow News: नीलगाय से टकराई बाइक, बेटी की मौत, पिता-पुत्र घायल
लखनऊ, सितम्बर 13 -- Lucknow News: महिगवां थाना क्षेत्र में इटौंजा-कुर्सी मार्ग पर रामपुरवा गांव के पास नीलगाय से बाइक टकराने से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को रामसागर मिश्र सौ शैय्या अस्पताल बीकेटी में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान 19 वर्षीय युवती की मौत हो गई। पिता गंभीर रूप से घायल है, जिसे ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस के मुताबिक राकेश कुमार कश्यप (42) निवासी ग्राम बहरौरा बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में तालाब में सिंघाड़े की खेती करते हैं। शनिवार रात करीब 9:30 बजे वह पुत्र देवा कश्यप (17) और पुत्री वंशिका (19) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रामपुरवा गांव के पास सड़क पर आई नीलगाय से बाइक टकरा गई। टक्कर से तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। महिगवां पुलिस ने तीनों को बीकेटी अस्पताल भेजा। वहां वंशिका की इलाज के दौरान मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.