लखनऊ, अगस्त 27 -- Lucknow News: भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नीरज सिंह के जन्मदिवस के पर गुरुवार को वेद माता गायत्री ट्रस्ट, आरोग्यधाम केन्द्र में 24 कुण्डीय सामाजिक समरसता महायज्ञ का आयोजन हुआ। परिसर में मौजूद गायों का पूजन किया गया। यजमान के रूप में डॉ. नीरज सिंह और उनकी धर्मपत्नी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूर्णाहुति दी और राष्ट्र कल्याण, पर्यावरण संवर्धन व जन कल्याण की कामना की। सह यजमान के रूप में लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी अपने परिवार के साथ उपस्थित रहे। यज्ञशाला के सभी 24 कुण्डों का नामकरण महर्षि वाल्मीकि, संत रविदास, महर्षि वशिष्ठ, भारद्वाज, विश्वामित्र के साथ-साथ विदुषी ऋषिकाओं जैसे माता गार्गी, मैत्रेयी, लोपामुद्रा, अपाला एवं घोषा के नाम पर किया गया था। इस दौरान विधि-विधान से गौ-पूजन कर गायों को विशेष पौष्टिक भोग अर्पित...