लखनऊ, अक्टूबर 22 -- Lucknow News: गोमती नगर विस्तार की एक महिला से बेटी को नीट के जरिए बंगलुरु के एक कॉलेज में दाखिला दिलाने के नाम पर जालसाजों ने 36 लाख रुपये से अधिक की ठगी कर ली। जालसाजों ने एडवांस, फर्जी अलाटमेंट लेटर आदि देकर पीड़िता को जाल में फंसाया। घर से 10 लाख रुपये नकद हवाला के जरिए मंगवाया। आरोपी से पीड़िता का संपर्क इंस्टा पर एक विज्ञापन के जरिए हुआ था। पीड़िता की शिकायत पर डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा के आदेश पर गोमती नगर विस्तार पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है। गोमती नगर विस्तार के ग्रीनवुड अपार्टमेंट की सुमन कटियार ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश चाहती थी। इसके लिए एक अक्तूबर को पीड़िता की बेटी ने इंस्टा पर डॉक्टर एडमिशन डेस्क नाम से विज्ञापन देखा। बेटी ने क्लिक करने के बाद दिए गए फार्म पर ...