लखनऊ, जुलाई 22 -- Lucknow News: ऑनलाइन टॉस्क पूरा करने और निवेश में 10 गुणा मुनाफे का झांसा देकर साइबर जालसाजों ने कैंट रोड निवासी जेन शोएब से 18 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता ने रुपये मांगे तो जालसाजों ने धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर कैसरबाग पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के मुताबिक पीड़िता जेन शोएब ने बताया कि आठ अप्रैल को उनके पास फोन आया। फोन करने वाली महिला ने बताया कि वह मंत्रा कंपनी के जैंगो प्लेटफार्म से है। उसने चार से पांच व्यक्तियों का समूह बनाने के लिए कहा। फिर टॉस्क दिए और निवेश में 10 गुणा मुनाफे का झांसा दिया। यह भी पढ़ें- राजस्थान में 12 करोड़ का ऑनलाइन गोल्ड स्कैम; फर्जी कंपनी की महिला डायरेक्टर मुंबई से गिरफ्तार इस तरह उसने 18 लाख रुपये कई खातों में ट्रांसफर करा लिए। फिर ...