लखनऊ, अगस्त 30 -- Lucknow News: लखनऊ। आशियाना पुलिस ने निर्माणाधीन मकान से वायरिंग का तार चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर आशियाना गजेंद्र कुमार राय ने बताया कि 6 अगस्त को रुचिखंड-द्वितीय, शारदा नगर में निर्माणाधीन मकान से कटर से वायरिंग का तार काटकर चोरी की गई थी। बीबीएयू में चोरी के मामले में पकड़े गए शैलेंद्र प्रताप ने पूछताछ में इस चोर का नाम बताया था। रविवार को पुलिस ने देवीखेड़ा से इको गार्डन जाने वाली सड़क से आरोपी सचिन निवासी फिरंगीखेड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...