लखनऊ, अगस्त 16 -- Lucknow News: लखनऊ, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के माढरमऊ इलाके में एक निर्माणाधीन मकान की निगरानी कर रहे दो युवकों को हथियारों से लैस बदमाशों ने निशाना बनाया। हमलावरों ने लाठी-डंडों से बुरी तरह पिटाई की, जिसमें एक युवक की उंगली कट गई। पीड़ितों का कहना है कि मारपीट के बाद आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। अर्जुनगंज के सरसवा निवासी दयानन्द पाण्डेय ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उनके अनुसार, 14 अगस्त की रात देर में वह और राजेश शुक्ला माढरमऊ स्थित अपने निर्माणाधीन मकान की रखवाली कर रहे थे, तभी स्कॉर्पियो और सफारी वाहनों से गुड्डन यादव, अतुल रावत, करन प्रधान का बेटा सूरज, तेजपाल, मनीष सहित 4-5 अज्ञात व्यक्ति वहां आ धमके। आरोप है कि सभी के हाथों में डंड...